सहरसा में भाजपा की जिला बैठक:15 अगस्त पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय।
सहरसा के पटुआहा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने किया।
बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंच, मोर्चा, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 से 14 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी पंचायत और बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आम नागरिकों के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जन संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई करने और शहीदों के प्रतिमा स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही 14 अगस्त को ‘विभाजन-विभीषिका’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजीव रंजन साह, मिहिर झा, रिंकी देवी, जिला महामंत्री अनमोल भगत, भैरवानंद झा, जिला मंत्री कुमार गौरव, बिपीन कुशवाहा, अरविंद भगत, विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, रंजना देवी, रीना कुमारी, सावित्री सिंह, नैना सरकार, महिला मोर्चा से सुगामनी देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, युवा मोर्चा से सुरजीत सिंह कुशवाहा और अति पिछड़ा मोर्चा से सुबोध साह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
