Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बिहार में बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी।

न्यूज डेस्क: बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है। प्रचंड गर्मी के बीच बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश ने राहत दी है। हालांकि, वर्षा के साथ वज्रपात और आंधी ने तबाही भी मचाई है। खासकर कोसी, सीमांचल, पूर्व बिहार और उत्तर बिहार के जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मंगलवार को पूरे राज्य में आंधी व वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई है। फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तरी बिहार के अधिकांश हिस्से एवं दक्षिण के पटना, गया, नालंदा व नवादा सहित 19 जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है।गुरुवार को पटना में भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं मंगलवार का बिहार 18 जिलों में 194 मिलीमीटर वर्षा हुई। सर्वाधिक 65.2 मिमी वर्षा अररिया में हुई। पटना में भी 1.4 मिली वर्षा हुई। इस कारण राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *