बिहार के दो युवकों को हथियार के साथ पकड़ा:पलामू में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा और गोली बरामद, पुलिस को देख भाग रहे थे दोनों।
हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के अनुसार, दोनों की तलाशी में 12 बोर का एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली मिली।
पलामू के हुसैनाबाद में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बिहार के दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 5:30 बजे हुसैनाबाद-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर नहर के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुमेर कुमार और रविकांत कुमार के रूप में हुई है।
बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त
हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के अनुसार, दोनों की तलाशी में 12 बोर का एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली मिली। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
