समस्तीपुर में किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत:कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, घायल को पटना ले जाते वक्त गई जान।
समस्तीपुर में 2 दिन पहले टाइल्स लदे ट्रक की टक्कर से 11 वर्षीय किशोर घायल हो गया था। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक बंगरा थाना क्षे6 के मुर्गिया चक गांव निवासी संजय पासवान का बेटा आलोक कुमार है।
पड़ोसी सुरेश राय ने कहा कि संजय पासवान का बेटा आलोक तीसरे वर्ग का छात्र था। वह 2 दिन पहले गांव में ही घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक ने किशोर को रौंद दिया।
घटना में आलोक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर होने पर जुटे परिवार के लोगों ने उसे तत्काल ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में भी डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हालांकि परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह निजी अस्पताल से पटना जाने को कहा गया। परिवार के लोग उसे लेकर पटना जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना एनएच-28 बंगरा थाना क्षेत्र मुर्गिया चक के पास की है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले जाते परिजन।
प्राथमिकी दर्ज की जाएगी
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बंगरा थाना अध्यक्ष मनीषा कुमारी ने कहा कि वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मौत की सूचना पर सब का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
