घटना के विरोध में बैठक में शामिल स्थानीय लोग। पीड़ित ने की सुरक्षा की मांग संघ के उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन और भूख हड़ताल करेंगे। पीड़ित सुरेश ठाकुर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बैठक में पप्पू ठाकुर, मिठ्ठू ठाकुर, कपिलदेव ठाकुर, अबधेश ठाकुर, राजीव ठाकुर, विजय ठाकुर समेत कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की। मोटरसाइकिल से आए थे बदमाश दरअसल पूरी घटना 12 जून को हुई थी जब सुरेश घर आने के लिए दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरन कुछ लोग बाइक से आए और फायरिंग करने लगे जिसमें सुरेश घायल हो गएं। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाते हुए स्थानीय लोग।
घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाते हुए स्थानीय लोग। सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। व्यवसायियों ने पुलिस से मामले में उद्वेदन करने की भी मांग की है। वहीं अब एसडीपीओ कमतौल ज्योति कुमारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।





