Featured

रेलवे की जमीन में अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर:सहरसा में झुग्गी-झोपड़ी और दुकानें हटाईं, रेलवे बोला- “अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं”।

सहरसा में बुधवार को रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने अवैध कब्जे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने गंगजला रेलवे गुमटी के पास रेलवे की जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इस कार्रवाई में झुग्गी-झोपड़ियों, मुर्गा फार्म और सब्जी की अस्थायी दुकानों को जेसीबी से हटाया गया।

पुलिस और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण
चेतावनी देने के बाद कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लंबे समय से रेलवे की बेशकीमती जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे थे। साथ ही व्यवसाय भी चला रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।अधिकारियों ने पहले अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दी।

इसके बाद कब्जा नहीं हटाने पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ लोगों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- रेलवे

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रेलवे की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से की गई इस कार्रवाई से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिली है।

इस विशेष अभियान में रेलवे एडीएन डी.के. विभूति, आईओडब्लू मनोज कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सुमन, सब-इंस्पेक्टर सहित सशस्त्र बलों की टीम मौके पर मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *