Saturday, June 27, 2026
Homeजमीन बंटवारे को लेकर विवाद:हरपालपुर के कुशलपुरवा में दंपति को लाठी-डंडों से...

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद:हरपालपुर के कुशलपुरवा में दंपति को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच।

- Advertisement -

अरवल के कुशलपुरवा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी में एक दंपति घायल हो गया। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है।

अरवल थाना क्षेत्र के कुशलपुरवा गांव निवासी रामकृपाल किसान ने पुलिस को बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके परिवार के चार लोग घर के दरवाजे पर आ गए। आरोपी गाली-गलौज करने लगे।

- Advertisement -

रामकृपाल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। पति को बचाने आई पत्नी सुमन पर भी आरोपियों ने हमला किया।

- Advertisement -

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल दंपति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेजा गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular