Featured

दरभंगा में विधानसभा चुनाव को लेकर मिथिलावादी पार्टी की बैठक:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- जनता को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा।

दरभंगा में रविवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मिथिलावादी पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और एनडीए सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

कार्यकर्ताओं ने एनडीए को हराने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही स्थानीय मुद्दों पर जन आंदोलन तेज किया जाएगा। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी, विद्या भूषण राय समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

मीटिंग में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा, ‘मिथिला वर्षों से उपेक्षित रहा है। अब जनता को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा। जब तक नौजवान को गांव में रोजगार और सम्मान नहीं मिलेगा। तब तक कोई सरकार सफल नहीं मानी जाएगी। पार्टी हर गली, पंचायत और विधानसभा में संघर्ष करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने कहा, ‘यह समय सजग नेतृत्व का है। मिथिलावादी पार्टी हर वर्ग की आवाज बनेगी। हम जनता से किए हर वादे को निभाएंगे। पलायन केवल आर्थिक नहीं, सांस्कृतिक और सामाजिक त्रासदी है। अब जनता को तय करना होगा कि सम्मानजनक जीवन चाहिए या पलायन की पीड़ा।’

बैठक में मौजूद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता।

 

 

मीटिंग में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सागर नवदिया, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव रजनीश प्रियदर्शी, आदित्य मंडल, धीरज कुमार झा, गुलफाम रहमानी, शुभाष पासवान, मनीष पांडे, अमन सक्सेना, संजय झा, कन्हैया झा, सुमित माउबहेटिया, अभिषेक यादव, प्रियंका मिश्रा, प्रसून, अर्जुन दास, अभिषेक झा, छोटेलाल पांडेय, प्रियरंजन झा, राघवेंद्र रमण, शिवेंद्र वत्स, कृष्ण मोहन झा, बिमल झा, मुलायम यादव, सुधीर शर्मा, रणधीर यादव, संतोष साहू समेत विधानसभा स्तरीय कमिटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *