Featured

दरभंगा: सड़क हादसे में बहन की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार स्नातक छात्र की मौत

“बहन की ससुराल से लौट रहे छात्र की मौत” दरभंगा: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी और विशंभरा गांवों के बीच की रात हुए सड़क हादसे में बहन की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार स्नातक छात्र की मौत हो गई. की शाम वह अपनी बहन की ससुराल पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से शाम छह बजे निकला था. उसका शव की सुबह कुरकुरी और विशंभरा गांवों के बीच एक गड्ढे से बरामद किया गया. मृत छात्र विशंभरा गांव निवासी राज कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह था.

 

सिगरेट लाने से मना करने पर बदमाश ने बच्चे के सिर में मारी गोली उसके बड़े भाई विकास कुमार सिंह ने बताया कि रोहित को बाइक से अपनी बहन की ससुराल भगवानपुर गया था. की शाम करीब छह बजे वह बहन के घर से बोलकर निकला था कि उसे भाभी का ऑपरेशन कराने के लिए सुबह डॉक्टर के पास जाना है. रात में वह घर नहीं लौटा, तो उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की गयी, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि विशंभरा और कुरकुरी गांवों के बीच एक बाइक सवार युवक मृत हाल में गड्ढे में गिरा हुआ है.

 

एक अधिवक्ता को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा, अधिवक्ता की हुई मौत सूचना पर वे लोग पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की. स्थानीय पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जा रहा है कि मृत छात्र रोहित अपने चार भाई और चार बहनों में पांचवें स्थान पर था. उसके परिवार में मां, उषा देवी, भाई विकास कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, बहन सुनीता देवी, चंदा देवी, नेहा देवी और काजल कुमारी है. हादसे के बाद उसके घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है. मां, भाई और बहन सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *