आरएम कॉलेज में सहायक प्रोफेसर को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।
आरएम कॉलेज के राजनीतिशास्त्र विभाग के अतिथि सहायक प्रोफेसर डॉ. वीणा मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। प्राचार्य प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि डॉ. वीणा अपने कार्य के प्रति समर्पित और महाविद्यालय के सह-शैक्षिक कार्यों मे सदैव तत्पर रहने वाली सहायक प्रोफेसर के रूप में लोकप्रिय रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के बाद निर्धारित समय पर सेवा निवृत्ति एक स्थापित परंपरा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अरूण कुमार झा ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई, उनके अच्छे रिजल्ट और विभाग की सीआइए की परीक्षा सम्पन्न करा लेने के प्रति सदैव अद्यतन रहती थी। डॉ. वीणा ने अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. गुलरेज को एक उर्जावान प्रशासनिक पदाधिकारी बताते हुए कहा कि अपने छ: साल की सेवाकाल में उन्होंने सदैव अपना बेहतर देने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें यहां के वरीय प्राध्यापकों का सदैव सहयोग और मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. आलोक कुमार झा सुशील कुमार झा, डॉ. शुभ्रा पाण्डेय, डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. राम अवधेश, डॉ. संजय कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. आरती रानी, डॉ. मनोज, डॉ. विनय, डॉ. गोपाल, डॉ. भगवती, डॉ. किरण, डॉ. पूजा, डॉ. रामानंद रमण, डॉ. अरूप, डॉ. गौरी, डॉ. सुप्रिया कश्यप, डॉ. निक्की कुमारी, डॉ. रमा किरण, डॉ. वंदना, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, डॉ. सुदीप कुमार झा, डॉ. किरण, डॉ. कमलाकांत झा, डॉ. हनी, डॉ. प्रशांत कुमार मनोज, डॉ. रूद्र किंकर, डॉ. नवीउल, डॉ. पंकज यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. परमार, डॉ. प्रियादर्शनी, डॉ. प्रीति, डॉ. रूपक, डॉ. रूची, डॉ. नितेश, आलोक कुमार, आशुतोष कुमार, रणधीर मिश्र, सुमित कुमार मिश्र, सोहराब, शिवम्, सुधा कांत झा, हैदर सहित अन्य उपस्थित रहे।
