Featured

एनएच चौड़ीकरण के लिए हटाया गया अतिक्रमण।

फ्लाई ओवर निर्माण के कारण रेलवे स्टेशन गेट से लेकर सावित्री सिनेमा हॉल तक एनएच-31 पर वाहन चलने में आ रही दिक्कत को कम करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस अभियान में एन एच के दक्षिणी किनारे की अवैध अस्थाई दुकान और सड़क किनारे बनी झोपड़ी को हटाने का काम किया गया।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह और नगर निगम के दर्जनों कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने के काम में भारी संख्या में पुलिस बल इसलिए तैनात थी कि शुक्रवार की तरह अप्रिय घटने पर नियंत्रण पाया जा सके। शुक्रवार को कचहरी चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम के अधिकारियो पर हमला हुआ था। लेकिन शनिवार को अतिक्रमण हटाने के क्रम में अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार थी।

नगर निगम के स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से ट्रैफिक थाना से लेकर सावित्री सिनेमा हॉल तक एनएच के दक्षिणी किनारे सड़क सिकुड़ सी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *