चाहिए रोजगार तो हो जाइये तैयार! बिहार में मेगा जॉब कैंप, इतने पदों पर होगी बहाली।
बेगूसराय: बिहार में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में बेगूसराय से एक बार फिर नए वित्तीय वर्ष 2025-2026 में युवाओं कोरोजगार मुहैया कराने की कवायद शुरू हो गई है.
श्रम संसाधन विभाग पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय बेगूसराय में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन का सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय में 17 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 तक किया जाएगा. यह जानकारी जिला नियोजनालय की ओर से दी गई है. इस रोजगार मेला में जिले के सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं
इस पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन: नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में हिस्सा लेने के लिए जिला नियोजनालय के वीआईपी पंकज राजपूत ने बताया युवाओं को सबसे पहले नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) के पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन कराना आवश्यक होगा. जिस पर निबंधन की सुविधा आयोजन स्थल पर भी उपलब्ध होगी. युवा विस्तृत जानकारी के लिए बेगूसराय नियोजनालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
बिहार में मेगा जॉब कैंप
बड़ी कम्पनियां लेंगी हिस्सा:जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया नियोजन मेला में देश की प्रसिद्ध और नामचीन कंपनियां आकर युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएंगी. जिलास्तर पर इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. जॉब कैंप में कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी. इस रोजगार मेले में उद्यान, कृषि, उद्योग विभाग सहित कुल पांच विभाग के स्टॉल लगेंगे, जहां योजना की जानकारी, अप्लाई करने और लाभ लेने के तरीके के बारे में बताने के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे.
“एक दिवसीय रोजगार मेले का प्रत्येक जिले में आयोजन किया जा रहा है. बेगूसराय में भी कैंप लगेगा. जो भी लोग रोजगार चाहते हैं वो 17 मई को यहां पहुंचे और इसला लाभ उठाएं.”– राणा अमितेश, जिला नियोजन पदाधिकारी, बेगूसराय
