Featuredदरभंगा

लहेरियासराय थाना में लगाया गया पासपोर्ट सत्यापन शिविर।

दरभंगा। लहेरियासराय थाना पर शनिवार को दूसरी बार पासपोर्ट सत्यापन शिविर लगाया गया। जिसमें दर्जनों लोगों का पासपोर्ट सत्यापन किया गया।

लहेरियासराय थाना पर कैंप लगाकर पासपोर्ट सत्यापन किया गया है। पासपोर्ट सत्यापन करने वाले लोग खुश नजर आ रहे थे।

खासकर युवा वर्ग के लोग ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। उन लोगों को मालूम था कि थाना में बिना दौर लगाए और चढ़ावा-चढ़ाए बिना पासपोर्ट सत्यापन नहीं होता है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यह दूसरी बार पासपोर्ट सत्यापन शिविर लगाया गया है। पासपोर्ट बनाने के लिए बढ़ाने के लिए अग्रसारित किया गया है।

मौके पर आवेदक सिद्धार्थ मेहता ने बताया कि मैं और मेरे पिता सोमेश मेहता, माता सोहन मेहता का पासपोर्ट सत्यापन एक बार में ही हो गया या थाना की ओर से अच्छी पहल की गई है।

बता दें कि भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा विगत दो वर्षों से सभी थाना को आईपैड उपलब्ध कराते हुए सरकारी नंबर पर चक्र एप को इंस्टॉल करवाया गया है।

इस ऐप पर किसी भी व्यक्ति का नाम फोटो आधार नंबर डालने से उसके अपराधिक इतिहास का पता चल जाता है इस ऐप से सत्यापन करने में सुविधा होती है। शनिवार को 31 आवेदनकर्ता का पासपोर्ट सत्यापन किया गया कुल 65 लोगों का करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *