मधुबनी में दीपोत्सव का आयोजन
मधुबनी:बिहार विधासभा चुनावमें जीत का परचम लहराने के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मिथिलांचल आ रहे हैं. उनके आने से पहले झंझारपुर के ऐतिहासिक ललित कर्पूरी स्टेडियम में दीपोत्सव का आयोजन किया गया.
मिट्टी के दीयों से जगमग हुआ ललित कर्पूरी स्टेडियम:ललित कर्पूरी स्टेडियम मैदान में मंगलवार की देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ सैकड़ों लोगों ने 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया. मिट्टी के दीयों से कमल फूल बनाया गया और लिखा गया कि “मिथिला में आपका अभिनंदन मोदी जी.
दीपोत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
महिलाओं और पुरुष ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा:पीएम मोदी के आगमन को यादगार बनाने के लिए खूब तैयारियां चल रही हैं. इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ता और जदयू से जुड़े कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. साथ ही महिला, पुरुष और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
24 अप्रैल को बिहार आएंगे पीएम मोदी
24 अप्रैल को मिथिलांचल में पीएम मोदी की रैली:गौरतलब है कि 24 अप्रैल को नरेंद्र मोदी मिथिलांचल में बड़ी रैली करने जा रहे हैं. वो रैली के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद भी करेंगे. रैली के अलावा पीएम मोदी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.
मिथिलांचल में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
5000 लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य:एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर बिहार के 10 जिलों के अपने विधायकों और 2020 में चुनाव हारे हुए उम्मीदवारों को 5000 लोगों की भीड़ मधुबनी रैली में जुटाने को कहा है. वहीं, भीड़ जुटाने की बात सुनकर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है.
5100 दीप जलाकर मनाया गया दीपोत्सव
243 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव:बता दें कि बिहार के लिए ये साल चुनावी साल है. 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल पार्टी समेत पिछले साल गठित प्रशांत किशोर की जनसुराज और इस साल बनी शिवदीप लांडे की हिंद सेना ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है.





