- Advertisement -
सहरसा एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित पैक्स अध्यक्ष, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह मौजूद थे। धबौली दक्षिणी पैक्स, प्रखंड पतरघट में 1000 एमटी, गोरदाह पैक्स, प्रखंड सलखुआ में 1000 एमटी, उटेसरा पैक्स, प्रखंड सलखुआ में 500 एमटी और सोनबरसा पैक्स, प्रखंड सोनबरसा में 500 एमटी क्षमता के गोदामों का निर्माण पूरा हो चुका है।
इन गोदामों के बन जाने से भंडारण की समस्या खत्म हो गई है। इससे पैक्स और उनसे जुड़े किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण के लिए 72 लाख 67 हजार 954 रुपए की राशि तय की गई थी। वहीं 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम के लिए 34 लाख 59 हजार 500 रुपए की राशि निर्धारित की गई थी।





