- Advertisement -
पीड़िता का हुआ मेडिकल चेकअप
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद सूचना बलिया थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उमा रंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी और पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने दी जानकारी
बलिया थाने की सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक ने ससुराल के बगल वाले घर में घुसकर चचेरी साली के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में एसपी मनीष ने कहा है कि मामला दर्ज कर बलिया DSP नेहा कुमारी के नेतृत्व में जांच-पड़ताल और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



