दरभंगा में अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के वार्ड नंबर 8 में रविवार रात 2 बजे करीब आधा दर्जन घरों में भीषण आग लग गई। इसमें दो घर और एक टेंट हाउस के स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
सुशीला देवी के घर में एक गाय और बछड़ा झुलस गया। मोहम्मद अकील का घर भी पूरी तरह जल गया। 10 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी। इस अगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझाने के दौरान बलवंत ठाकुर झुलस गए।
बेटी की शादी से पहले घर का सारा सामान जलकर राख।
प्रशासन से मुआवजे की मांग
पीड़िता खुशनसीबा ने बताया कि अभी रोजा-रमजान का समय चल रहा है। कैसे आग लगी यह तो नहीं पता चल सका, लेकिन घर में रखें कपड़ा, बर्तन सहित सामान जलकर राख हो गए। मेरे घर में मेरी बड़ी बेटी की शादी 10 अप्रैल को है। उसकी तैयारी हम लोग लगे थे। उसके शादी के लिए घर में कपड़े-बर्तन भी करीब 3 लाख का सामान जलकर राख हो गए। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
वहीं स्थानीय निवासी त्रिलोकनाथ राय ने बताया कि मोहम्मद अकील, सुशीला देवी, बलवंत ठाकुर, खुशनसीबा के घर, एक टेंट हाउस के स्टोर में सहित करीब आधा दर्जन घरों में आग लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से आग़ पर काबू पाया गया।




