Friday, August 21, 2026
Latest:
Featured

होली में घर लौटे युवक का धमौन चौर में पेड़ से लटकता मिला शव, पटोरी थाना क्षेत्र की घटना।

होली के मौके पर युवक घर लौटा था, घर पर वह अकेला था। शाम में उसे लोगों ने घर पर ही देखा था। सुबह धमौन चौर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पटोरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना स्थल पर मौजूद लोग

समस्तीपुर जिले में पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव स्थित चौर में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक इसी थाना क्षेत्र के उत्तरी धवन वार्ड दो निवासी अवधेश राय का पुत्र सुधीर कुमार (25) बतलाया गया है। घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

 

गांव के लोगों का बताना है कि सुधीर मुंबई में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता था। होली के मौके पर वह गांव आया हुआ था। देर रात तक परिवार के लोगों ने उसे घर पर ही देखा था, लेकिन रात से अचानक गायब हो गया। सुबह चौर की ओर घुमने निकले लोगों ने सुधीर का शव

चिल मिल्ली की पेड़ से लटकता देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तो लोगों ने शव की पहचान नहीं की, लेकिन कुछ देर के अंदर ही लोगों की भीड़ जुटने पर उसकी पहचान हो गई। ग्रामीण इस मामले को हत्या मान रहे हैं।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। अभी परिवार वालों के द्वारा लिखित तौर पर कुछ नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *