Saturday, May 2, 2026
Homeबिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, आज इन जिलों में...

बिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट।

- Advertisement -

अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में बिहार का अधिकतम तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई जिलों में पछुआ हवा की गति मध्यम से तेज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

- Advertisement -

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 मार्च को बिहार के पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 फीसदी क्षेत्र में बारिश का असर हो सकता है और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular