Saturday, May 23, 2026
Homeमिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन मुंबई में संपन्न

मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन मुंबई में संपन्न

- Advertisement -

वाइब्रेंट मिथिला फाउंडेशन तत्वावधान में एवं फाउंडेशन के संस्थापक रिंकू कुमार झा के नेतृत्व में “मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन 17 मई 2026 को नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्लब, नवी मुंबई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुंबई एवं नवी मुंबई में निवास कर रहे मिथिलांचल के लगभग 30 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइब्रेंट मिथिला फाउंडेशन के निदेशक रिंकू झा जी ने कहा कि “मिथिला गौरव रत्न सम्मान” का मुख्य उद्देश्य मिथिलांचल से देश एवं विदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपनी पहचान बनाने वाले लोगों को एक मंच पर लाना, उनका सम्मान करना एवं समाज के सामने उनकी उपलब्धियों को प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मेहनत से देश-विदेश में मिथिला का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें अपनी मातृभूमि मिथिला से निरंतर जुड़े रहना चाहिए ताकि मिथिलांचल का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह के साथ-साथ इस फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा बुक्स एंड स्टेशनरी सभी देने की योजना है जिसके लिए स्कूल ऑन व्हील्स कार्यक्रम चलाने की योजना है जिसमें बसों को मोबाइल क्लासरूम के रूप में विकसित किया जाएगा, जिनमें कंप्यूटर लैब, स्मार्ट पैनल एवं शिक्षण की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। ये बसें दरभंगा शहर एवं आसपास की मलिन बस्तियों में जाकर 3 से 9 वर्ष तक के उन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगी जो स्कूल नहीं जा पाते हैं अथवा ड्रॉपआउट हो जाते हैं। वैसे गरीब बच्चे जो स्कूल नहीं जा पाते हैं या ड्रॉप आउट हो जाते हैं 3 साल से 9 साल के बच्चों का नामांकन इस स्कूल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत होगा एक पूरे बस को पूर्ण सुसज्जित क्लासरूम बनाया जाएगा और उन गरीब बस्तियों में जाकर के उनको फ्री में शिक्षा दी जाएगी और इस कार्यक्रम में जो भी शिक्षक पढ़ना के लिए जाएंगे उसकी जिम्मेदारी अललपट्टी स्थित सेंट जेवियर्स दरभंगा पब्लिक स्कूल ने ली है जो स्कूल ऑन व्हील्स में बसों में जाकर उन बस्तियों में जाकर बच्चों को फ्री में शिक्षा देंगे| उन्होंने बताया कि मुंबई में आयोजित यह पहला “मिथिला गौरव रत्न सम्मान 2026” कार्यक्रम था। इसके बाद अगला कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जाएगा तथा भविष्य में भारत के विभिन्न राज्यों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। साथ ही दिसंबर 2026 में मिथिलांचल के हृदयस्थल दरभंगा में “अंतर्राष्ट्रीय मिथिला गौरव रत्न सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में रह रहे मिथिला मूल के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला की संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक चेतना पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाइब्रेंट मिथिला फाउंडेशन द्वारा देशभर में मिथिलावासियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, वह समाज को नई दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों एवं संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया तथा “स्कूल ऑन व्हील्स” जैसी शिक्षा आधारित योजना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

- Advertisement -

सेलेब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि मिथिला की संस्कृति, कला और पारिवारिक मूल्य देशभर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रतिभाशाली लोगों को नई पहचान देने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।

गेस्ट ऑफ ऑनर बॉलीवुड अभिनेता अली खान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और सामाजिक एकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के लोग देश एवं विदेश में अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बना रहे हैं और ऐसे सम्मान समारोह उन लोगों को समाज से और मजबूती से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन प्रतिष्ठित लोगों को “मिथिला गौरव रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया उनमें

अद्वैत्य चैतन्य दास,

अंगद चौधरी

डॉक्टर अनीश ठाकुर,

अनवर अहमद शेख,

डॉ अर्चना पाठक,

भारतेंदु विमल,

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

हेमेंद्र मिश्रा,

जमील शाह

माला झा,

मोहन झा,

मनोरमा झा

मुरारी ठाकुर

निखिल कुमार

प्रवीण झा

राजकुमार झा

शुभ चंद्र मिश्रा

सुरेश झा

विशाखा डायना एवं

मोहम्मद वजीदुद्दीन के साथ अन्य कई गण्य मान लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वंशिका झा कुमार तेजस्वीझा, फाउंडेशन की चीफ ऑपरेटिव ऑफिसर रितिका चटर्जी, नवी मुंबई निवासी प्रदीप मिश्रा, रिपु झा एवं राजेंद्र श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से प्रदीप मिश्रा को धन्यवाद दिया गया जिनके सहयोग से नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।

अंत में रिंकू कुमार झा ने सम्मानित सभी अतिथियों एवं मुंबई-नवी मुंबई से बड़ी संख्या में उपस्थित मिथिलावासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं शिक्षा से जोड़ने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular