अनुभवी, दूरदर्शी एवं प्रगतिशील कुलपति के मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात सौभाग्य की बात- कुलसचिव
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में कुलसचिव के रूप में सफलता पूर्वक एक वर्ष पूरा करने के अवसर पर डॉ दिव्या रानी हांसदा का कुलसचिव कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पाग, चादर एवं बुके आदि प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो विजय कुमार यादव, सीसीडीसी डॉ गजेन्द्र प्रसाद, एनएसएस समन्वयक सह पीआरओ डॉ आर एन चौरसिया, विकास पदाधिकारी डॉ अभिषेक राय, उपकुलसचिव प्रथम डॉ उमाकान्त पासवान, उप परीक्षा नियंत्रक (तकनीकी एवं व्यावसायिक) डॉ मनोज कुमार, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी डॉ अंकित कुमार सिंह, सुरेश कुमार मंडल, रविकांत गुप्ता, अमित कुमार, सुधांशु शेखर झा, विद्यानंद झा, गौतम सिंह भारद्वाज, फूल झा, पवन कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार राय, चंदन यादव आदि उपस्थित है। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुलसचिव के गत एक वर्ष के कार्यकाल को यादगार बताते हुए उन्हें बधाई एवं आगे के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि डॉ हंसदा कुशल, सरल, कर्तव्यनिष्ठ एवं सहयोगी स्वभाव की हैं। उपस्थित सदस्यों ने विश्वविद्यालय में सुयोग्य कुलसचिव की नियुक्ति हेतु कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुलसचिव डॉ हंसदा ने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे अपने अनुभवी, दूरदर्शी एवं प्रगतिशील अभिभावक कुलपति के मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी मुझे पूरा सहयोग मिला रहा है। मुझे विश्वास है कि आगे भी मैं कुलपति के दिशा-निर्देश और भी बेहतरीन कार्य कर सकूंगी।




