सीतामढ़ी सबसे ठंड जिला
मौसम विभाग ने कहा कि 19 मार्च को हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे तथा झोंखे के साथ 40 से 50 किमी रहने की संभावना है। इस दौरान नदी में नाविकों और उससे यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधान बरतने की सलाह दी जाती है। पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीतामढ़ी के बाद बांका का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, जमुई का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री के आसपास रहा।
किसानों को मौसम विभाग ने दी यह सलाह
किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि अचानक बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान न हो। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया कि किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखें, ताकि वे आने वाले तूफान और ओलावृष्टि से बच सकें। हालांकि, 22 मार्च से पहले मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना ज्यादा है।




