Featured

बिहार  :  बिहार के भाजपा सांसद चुनेंगे दिल्ली का सीएम ! नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक

विधायक दल के नेता के चयन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। दिल्ली प्रदेश  भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधानसभा चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद आज पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद इसका ऐलान किया है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। जिसमें लिखा गया, “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु रविशंकर प्रसाद, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओम प्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

बता दें कि रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से लोकसभा के सांसद हैं। वह पटना साहिब से लगातार तीन बार 2014, 2019 और 2024 से सांसद हैं। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री मोदी की पहली और दूसरी सरकार में बतौर कानून और संचार के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा प्रसाद संसद की कई जेपीसी समितियों के सदस्य हैं।

आज दिल्ली में शाम सात बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा. चुनाव में मिली जीत के बाद 11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे। इन्हीं विधायकों में 3 से 4 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *