Featured

मधुबनी  : मलबे में दबने से मजदूर की मौत:मधुबनी में खपड़ा उतारने के दौरान के गिरा था, इलाज के क्रम में गई जान

मधुबनी शहर में गौशाला चौक स्थित गौशाला में मजदूरी करते समय मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मीना बाजार वार्ड-11 निवासी मोहम्मद हारून के रूप में हुई है। बताया गया कि मजदूर सोमवार की शाम मलबे में दबने से जख्मी हो गया था, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक पूर्व केंद्रीय मंत्री और मधुबनी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अली अशरफ फातमी के बॉडीगार्ड का रिश्तेदार था। हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अली शराफत सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मलबे के नीचे दबने से गई जान

मृतक के फुफेरा चाचा अब्दुल कलाम के ने बताया कि हारून रोजाना की तरह गौशाला में मजदूरी करने गया था। खपड़ा उतारने के दौरान वह नीचे गिर गया और मलबे में दब गया। साथी मजदूरों ने उसे मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी भी उसी गौशाला में मजदूरी करती थी। उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के रिश्तेदार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *