Thursday, June 25, 2026
Homeबिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिथिला राज्य दें केंद्र सरकार...

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिथिला राज्य दें केंद्र सरकार : भरत महापात्र

- Advertisement -

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के वरिष्ठ छात्र नेता भरत महापात्र ने लोकसभा में सम्मानित वित मंत्री द्वारा जारी किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि : यह बजट चुनावी वादे , इरादों से हटकर अस्थिर सरकार की तरह आम जनता से दूर मात्र एक अनूठी झूठ एवं ख्वाबी पुलिंदा हैं। सरकार मिथिला जैसे पिछड़े प्रदेश के प्रति चिंतित नहीं हैं। पलायन , रोजगार , भूखमरी एवं उद्योग धंधा के प्रति चिंतित नहीं हैं। सरकार मिथिला विरोधी हैं यह साबित हो गई हैं । केंद्र एवं राज्य सरकार की नजर केवल मगध क्षेत्र पर हैं। मिथिला में उद्योग धंधा को लेकर सरकार की कोई भी योजना नहीं हैं , जो मिथिला विरोधी मंशा को साफ तौर पर इजहार कर रही हैं । मंहगाई , बेरोज़गारी एवं निवेश के परिपेक्ष्य में यह बजट सरकार की अकर्मण्यता साबित करती हैं।मिथिला को अशिक्षा , बेरोजगारी , गरीबी एवं भूखमरी में धकेलने वाली यह सरकार शीघ्र मिथिला हेतु मिथिला राज्य की घोषणा करें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular