Featured

लोको पायलट के आवास से सरकारी मोबाइल सहित तीन अन्य मोबाइल व तीस हजार नगदी की चोरी

दरभंगा। कटहलबाड़ी स्थित रेलवे कॉलोनी में 6 मई की देर चोरों ने लोको पायलट के घर पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने घर में रखे मोबाइल, नगदी, आभूषण व घर के चाभी की चोरी कर ली। वहीं इस मामले में पीड़ित लोको पायलट अनिल कुमार पंडित ने जीआरपी दरभंगा को आवेदन देकर सरकारी क्वार्टर से चोरी होने की बात कही है। पीड़ित द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया है कि 6 – 7 मई की देर रात चोरों ने उनके घर से सरकारी मोबाईल संख्या 9771462946 (CUG) सहित तीन पर्सनल मोबाइल, 30 हजार रुपए नगद, एक पायल, सभी घरों एवं गाड़ी की चाभी चोरी कर ली है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने चोरी के बाद लोको पायलट को चोरी की सरकारी मोबाईल से फोन कर चोरी के सामान मुक्तापुर में होने की बात कही। साथ ही चोरों ने उन्हें मुक्तापुर आकर अपनी सामान ले जाने को कहा लेकिन जब पीड़ित लोको पायलट मुक्तापुर पहुंचे और पुनः सरकारी नम्बर वाली मोबाइल पर फोन किया तो मोबाईल स्वीच ऑफ बताया। काफी देर तक खोजबीन के बाद पुनः लोको पायलट मायूस होकर वापस लौट आये। इस मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया गया है। जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *