Featured

मधुबनी  :  ‘सेलिब्रेट योर लाइफ’ का नया संस्करण लॉन्च:मधुबनी के डॉ. बीरबल झा की पुस्तक, सफलता के लिए अनुशासन को बताया सबसे महत्वपूर्ण

मधुबनी के डॉ. बीरबल झा की पुस्तक, सफलता के लिए अनुशासन को बताया सबसे महत्वपूर्ण
मिथिला मधुबनी के यंगेस्ट लिविंग लीजेंड और प्रख्यात अंग्रेजी विद्वान डॉ. बीरबल झा की पुस्तक ‘सेलिब्रेट योर लाइफ’ का नया परिष्कृत संस्करण ब्रिटिश लिंगुआ में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में डॉ. झा ने जीवन में सफलता के लिए अनुशासन को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सफलता का सर्वश्रेष्ठ मापदंड संतुष्टि है।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक सफलता कार्य की गुणवत्ता और साधनों की पवित्रता पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि गलत मार्ग से प्राप्त सफलता अल्पकालिक होती है और व्यक्ति को हमेशा अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। डॉ. झा ने यह भी कहा कि सफलता तभी सार्थक होती है, जब उसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो।

 

कार्यक्रम में युवा उद्यमी अभिषेक कुमार ने पुस्तक से उद्धरण देते हुए काम के प्रति समर्पण और जोश को सफलता का मूल मंत्र बताया। पटना उच्च न्यायालय की वरिष्ठ वकील और अटल महिला सशक्तीकरण अवॉर्ड विजेता डॉ. मंजू झा ने शिक्षा को करियर निर्माण का आधार बताते हुए युवाओं को समयानुकूल कौशल विकसित करने की सलाह दी। कार्यक्रम में वागीश झा, एम के सिन्हा और बिरजू कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *