मधुबनी : मधुबनी व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मधुबनी मे गुरुवार की संध्या व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों ने कोट परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मधुबनी इकाई के सचिव राजीव कुमार झा ने बताया कि, 20 दिसंबर 2024 को ज्ञापांक-8164/ जे. के तहत सरकार द्वारा जारी की है, जो कर्मचारी के हित में बेहतर नहीं है। बताया कि इसमें जितने कर्मी कार्य करते है। जिस रैंक में आते है। उसी रैंक में उक्त कर्मी को रिटायर्ड कर दिया जाता है।
जबकि सरकार को प्रमोशन करना चाहिए। बताया कि हमारी प्रमोशन मौलिक अधिकार है। साथ ही सभी कर्मचारियों के द्वारा वेतन विसंगति को दूर करना, चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग के कर्मचारियों का शीघ्र प्रोन्नति देना, अनुकंपा आधारित शत प्रतिशत बहाली करना एवं विशेष न्यायिक कैडर लागू करना शामिल है। इन मांगों को पूरा नहीं किए जाने की स्थिति में मधुबनी व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी राज्य संघ के निर्देशानुसार आगामी 16 जनवरी से बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया।
