सहरसा : दबंगों ने गर्भवती महिला को पीटा, गंभीर:सहरसा में घर हटाने पहुंचे थे, विरोध करने पर की पिटाई
सहरसा के पस्तपार थाना इलाके में एक महादलित गर्भवती महिला को दबंगो ने सरकारी जमीन से हटाने को लेकर बेहरमी से मारपीट कर जख़्मी कर दिया। जख़्मी महिला सहरसा सदर अस्पताल में इलाजरत है। वहीं मंगलवार को महिला को पिटाई के बाद हंगामा का वीडियो भी सामने आया हैं।
मामले में पीड़ित परिवार ने सहरसा अनुसूचित जाति जनजाति थाने में आवेदन देकर फरियाद लगाया हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं। जख़्मी गर्भवती महिला की पहचान पतरघट प्रखंड अंतर्गत पस्तपार पर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 जिरवा नहर निवासी रोहित सादा की 30 वर्षीय कारी देवी के रूप में हुई हैं। जख़्मी महिला 6 माह की गर्भवती है।
10-12 लोगों के साथ किया हमला
जख़्मी के पति रोहित सादा ने बताया कि जिरवा नहर के सरकारी भूमि पर वे लोग लगभग सौ साल से रह रहे है। जबकि मेरे घर से पुरब गांव के देव दत्त यादव की निजी खाली जमीन हैं। देवदत्त यादव द्वारा मुझे सरकारी जमीन से खड़ेदा जा रहा हैं और विरोध करने पर मारपीट किया जाता हैं। रविवार के दोपहर 12 बजे जब मैं मजदूरी के निकल चूका था।
तब देवदत्त यादव अपने अन्य 10-12 लोगो के साथ मेरे घर पर पहुँच गए और मेरे बने हुए घर को पूरब की तरफ से उजाड़ने लगे। ज़ब मेरी पत्नी कारी देवी ने उसका विरोध किया, तो उन लोगों के द्वारा लाठी डंडे एवं लात घुसे से मेरी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिससे मेरी पत्नी की तबीयत काफी खराब हो गई और उसके बाद उसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
सहरसा एससी एसटी थाना अध्यक्ष नागमणि ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और आवेदन के आलोक में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
