Featured

मधुबनी : गायब महिला का खेत में मिला शव:मधुबनी में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़बंकी गांव में दो दिन से गायब महिला का शव एक खेत में बरामद किया गया है। शुक्रवार से ही महिला गायब थी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नव टोल घोड़बंकी गांव निवासी मुकेश सहनी की 43 वर्षीय पत्नी बीना देवी के रूप में की गई है।

शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा बासोपट्टी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार एसआई मधु कुमार सिंह, प्रिया कुमारी, अशरफ अली, मुन्ना कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। तभी से आईटी सेल की मदद से महिला के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही थी। रविवार की देर रात गुम हुई महिला के शव मिलने की सूचना मिली है। बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

 

मृतक महिला को एक बेटी और दो बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक महिला का पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला का क्षत विक्षत शव खेत से बरामद हुआ परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *