Featured

समस्तीपुर : बॉयफ्रेंड से बात करने पर डांटा, पत्नी ने किया सुसाइड:समस्तीपुर में 3 बच्चों की मां को इंस्टा से हुआ प्यार, पति ने कहा था-संभल जाओ

समस्तीपुर के कल्याणपुर में एक महिला (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला को इंस्टाग्राम से किसी लड़के से प्यार हो गया था। वो उससे फोन पर बात करती थी। इसकी जानकारी उसके पति को मिली तो डांटते हुए कहा था- संभल जाओ। इस बात से नाराज महिला ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।

मामला वासुदेवपुरम गांव का है। महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वो तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वो रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अमूमन झगड़ा होता था।

प्रियंका की उम्र 32 साल थी, वो 3 बच्चों की मां थी।
10 साल पहले हुई थी प्रियंका की शादी

परिजन ने बताया कि ‘करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। पिछले दो-तीन महीने से प्रियंका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो हुआ। बुधवार की रात खाना खाने के बाद दोनों सोने के लिए चले गए। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।’

 

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया था।
प्रियंका को मायके वालों ने भी समझाया था

प्रियंका के पति के बड़े भाई ने बताया ‘दो से तीन दिन पहले राज किशोर और प्रियंका के बीच झगड़ा हुआ था, तब प्रियंका के मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई थी। वे यहां आए थे और प्रियंका को समझाया भी था। लेकिन प्रियंका समझने को तैयार नहीं थी। उसने कहा था कि हम एक लड़के से प्यार करते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *