Wednesday, June 24, 2026
Homeबेगूसराय : रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर जा रहा था, एक्सीडेंट में...

बेगूसराय : रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर जा रहा था, एक्सीडेंट में मौत:बेगूसराय में NH-31 पर दो बाइक में हुई थी टक्कर, मां का रो-रोकर बुरा हाल

- Advertisement -

रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर जा रहा था, एक्सीडेंट में मौत:बेगूसराय में NH-31 पर दो बाइक में हुई थी टक्कर, मां का रो-रोकर बुरा हाल

- Advertisement -

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली के जंदाहा निवासी यदुनाथ पोद्दार के पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। हाथिदह से लौटने के दौरान दूसरे बाइक की टक्कर में उसकी मौत हुई है।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि राजू कुमार अपने रिश्तेदार को हाथीदह जंक्शन से पहुंचाकर बाइक से वापस बेगूसराय लौट रहा था। इसी दौरान NH-31 फोरलेन पर बीहट और जीरोमाइल के बीच उसकी बाइक की दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। इसमें राजू को गंभीर चोटें आई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

- Advertisement -

सदर अस्पताल में परिजन।
बताया गया कि पिछले 10 सालों से बेगूसराय के जीडी कॉलेज के पास अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था। राजू का पिता यदुनाथ पोद्दार परदेस में काम करता है। जबकि घर पर राजू अपनी मां के साथ रहता था।

राजू आज घर से मां को कहकर निकला था कि हाथीदह छोड़कर वापस आ रहे हैं। लेकिन दोपहर में सूचना मिली की एक्सीडेंट में राजू की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद से राजू की मां रह-रहकर बेहोश हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular