Tuesday, April 21, 2026
Homeराजनीतिनीतीश का खाता नहीं खुलेगा', नालंदा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर...

नीतीश का खाता नहीं खुलेगा’, नालंदा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बोले सम्राट चौधरी, कहा- लालू आए, अब अपराध बढ़ेगा।

- Advertisement -

वही सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर भी हमला बोला. आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर आठ मई को सुनवाई होगी इस पर सम्राट चौधरी ने कहा अपराधियों से सरकार नहीं चल सकती है. लालू प्रसाद यादव की एंट्री अब बिहार में हो चुकी है. अब बिहार में अपराध बढ़ेगा. अपराधी दिखेंगे. माफिया दिखेंगे.

- Advertisement -

दरअसल, डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन जेल से रिहा हो चुके हैं. आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ जी कृष्णैया की पत्नी उषा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई होगी.

- Advertisement -

बता दें कि नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने यह कहा है कि नीतीश कुमार चाहें तो 2024 का लोकसभा चुनाव वह अपने गृह जिला नालंदा से लड़ें. नीतीश कुमार के लिए वह सीट छोड़ देंगे. नीतीश के कारण ही वह नालंदा से तीन बार सांसद बने. कहा था कि नीतीश नालंदा से लड़े तो एक तरफा चुनाव होगा. इस पर नीतीश से जब पत्रकारों ने 30 अप्रैल को पूछा कि क्या नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो इस पर सीएम ने कहा था कि इसकी चिंता आप लोग मत कीजिए.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular