मृतक पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी विश्वनाथ यादव का बेटा अमरजीत यादव (25) है। शव को पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के पिता ने बताया कि अहले सुबह जब नर्सिंग होम खोलने के लिए स्टाफ युवक को उठाने गए, तो देखा कि रूम का दरवाजा खुला था। बिस्तर पर गर्दन मोड़ कर विचित्र अवस्था में सोया हुआ था। काफी उठाने के बाद भी नहीं उठा।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक के परिजनों ने बताया कि हम लोगों ने मौत की सूचना नर्सिंग होम से स्टाफ को दी। घटना को लेकर स्थानीय थाना को सूचना दी गई। जहां सूचना पर तुरंत बिस्फी थाना की पुलिस पहुंची। घटना के जांच में पुलिस जुट गई है।
बता दें कि बीते 6 महीने पहले मोहनपुर निवासी शिक्षक आलोक यादव को नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर चाकू गोद कर निर्मम हत्या कर दी थी। आज फिर उनके चचेरा भाई की मौत हुई है। यह दोनों हत्या से हत्यारों के प्रति ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द ही हत्यारा को पुलिस गिरफ्तार करें। अन्यथा सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बिस्फी थाना प्रभारी अभिनाश कुमार ने बताया कि कैसे मौत हुई पोस्टमार्टम आने के बाद ही खुलासा होगा। वैसे हत्या की आशंका नहीं लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। यदि हत्या हुई हैं तो जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।





