Featured

दरभंगा : दरभंगा में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत:कुहासे की वजह से अज्ञात वाहन ने रौंदा, स्कूल जाने के दौरान घटी घटना

दरभंगा के कमतौल मुख्य सड़क पर रघौली हाई स्कूल के समीप सड़क हादसे में 29 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। मृतक काजी बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। मृतक की पहचान शिक्षक मिथिलेश कुमार मधुकर के रूप में हुई है।

घटना के जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची विस्फी थाना ने मृतक के पास से बरामद हुए डॉक्यूमेंट से पहचान करने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

घटना की सूचना के बाद विस्फी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से युवक के पॉकेट से डॉक्यूमेंट निकालकर पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क पर मृत शिक्षक के शव के साथ खड़े लोग।
कुहासे की वजह से हुआ हादसा

मृतक के भाई दिलीप कुमार मधुकर ने बताया कि मृत शिक्षक मिथिलेश कुमार मधुकर अपने दो और भाइयों के साथ दरभंगा के दोनार गुमती के समीप रहता था प्रतिदिन वह सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच दरभंगा से काजी बहेरा मध्य विद्यालय के लिए निकलता था। वह बीपीएससी पास कर पिछले वर्ष ही शिक्षक बना था। अभी शादी भी नहीं हुई थी।

बस्फी थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजने की तैयारी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर उजली पट्टी का निशान नहीं लगाया गया है। जिसकी वजह से राहगीरों को कुहासे में सड़क का अंदाजा नहीं रहता है। इसकी वजह से अक्सर इस सड़क पर हादसा होता है।

विस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना लगभग 6:30 बजे सुबह की ही है। बाइक सवार शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें दरभंगा से विद्यालय जाने के क्रम में कुचल दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *