बेगूसराय में पति ने सोने की चेन को लेकर हुए विवाद में पत्नी की उसकी मां के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया।
भवानंदपुर पंचायत के वार्ड- 8 निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय बेटी चमचम कुमारी की शादी दो साल पहले तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी रमेश मोची के साथ हुई थी। चमचम कुमार की मां सुकनी देवी के अनुसार उसके पति रमेश मोची ने ही फोन कर उसे बुलाया था फिर दोनों के बीच सोने की चेन को लेकर कहासुनी हो गयी। इससे रमेश को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी चमचम देवी का चाकू से गला रेत दिया और भाग निकला।
पति से मांग रही थी सोने की चेन, बदले में मिली मौत
मां सुकनी देवी के अनुसार चमचम कुमारी अपने पति रमेश से सोने की चेन की मांग रही थी। इस बात पर पति भड़क गया और कहासुनी के दौरान गुस्से में उसने धारदार चाकू से पत्नी का गला काट दिया।
मृतका की मां के सामने रेता गला
मृतका की मां सुकनी देवी ने बताया कि आरोपी ने फोन करके उसे बुलाया था। वहां पहुंचने पर सोने की चेन को लेकर विवाद हुआ, और फिर रमेश ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पहले से शादीशुदा था आरोपी
परिवार के अनुसार, आरोपी रमेश पहले से शादीशुदा था, जिसकी जानकारी शादी के बाद मृतका को मिली। इस कारण वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतका के परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।




