Featured

मधुबनी : पति पर पत्नी की गला रेतकर हत्या का आरोप:मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र की घटना, लोग बोले-ड्रिंक कर आया था; रातभर आवाज आ रही थी

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र की खौना पंचायत में सुबह 4 बजे सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बासोपट्टी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मौके पर पहुंचे बासोपट्टी अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एस आई कंचन कुमार सिंह घटना की जांच में जुट गए। आरोपी पति खौना गांव का शिवनाथ सहनी है।पति ससुराल में ही रहता था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय शौलो देवी के रूप में हुई है। उनके पांच छोटे छोटे बच्चे हैं।

शौलो देवी की 18 साल पहले शादी बड़े धूमधाम से खौना गांव में हुई थी। महिला 6 भाई बहन के इकलौती बहन थी। भाई ने कहा कि कुछ दिन पहले अपने बेटे कि बड़े ही धूमधाम से मुंडन की थी। मेरा जीजा हमेशा नशा में धूर्त रहता था। और इसके लिए मेरी बहन बोलती थी तो झगड़ा करता था।

बासोपट्टी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या का कारण क्या है उसकी जांच की जा रही है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर पति द्वारा हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। बताया कि पति भागा हुआ है। अगल बगल से पता चला कि रात में ड्रिंक कर आया था। रात भर झगड़े की आवाज आ रही थी। जांच कर रहे हैं। जल्द ही पकड़ा जाएगा इधर, घटना के बाद मृतक महिला के पांच बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *