Featured

राष्ट्रीय ग्रॉफिलिंग कुश्ती में बिहार का दबदबा:पहलवानों ने जीते 6 गोल्ड मेडल, बजरंगी ने दिल्ली के विनय को 10-0 से हराया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय ग्राफ़्लिंग कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार का दबदबा रहा। राजधानी पटना से सटे पुनपुन के पंडारक के युवा पहलवानों ने इस खेल में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार ने आधा दर्जन मेडल जीतने में सफलता हासिल की।

59 किलो वजन वर्ग में पंडारक के बजरंगी कुमार ने दिल्ली के विनय कुमार सिंह को 10/00 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। 100 किलो वजन वर्ग में आदर्श राज ने केरल के हरीश को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। सौरभ ने हरियाणा के प्रवीण ठाकुर के खिलाफ मुकाबला करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

60 किलो वजन वर्ग में शुभम ने गुजरात के युवराज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गोविंद ने आंध्र प्रदेश के अक्षय को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 22 किलो वजन वर्ग में अनुराग ने विष्णु को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

जब विजेता खिलाड़ी बिलासपुर से बाढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उत्साहित लोगों ने नारेबाजी की और खिलाड़ियों को गोद में उठाकर बाजे-गाजे के साथ शहर में भ्रमण कराया।

उस्ताद रामअर्जुन पहलवान के प्रशिक्षण में इन खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। लोहिया जनता दल ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। शहर के भागीरथ पेट्रोल पंप के पास आयोजित एक समारोह में दर्जनों लोगों ने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *