Wednesday, July 1, 2026
Homeबिहार : बिहार में बदमाशों ने BJP विधायक का पेट्रोल पंप लूट...

बिहार : बिहार में बदमाशों ने BJP विधायक का पेट्रोल पंप लूट लिया, 

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट की घटना सामने आई है. यहां तीन बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से दो लाख रुपयों लूट की वारदात को अंजाम दिया. ये पेट्रोल पंप साहेबगंज सीट से बीजेपी विधायक राजू सिंह का है. वारदात के बाद लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

मुजफ्फरपुर में एक पेट्रोल पंप पर लूट

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पानापुर एसएचओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप को लूट लिया. तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर लगभग 2 लाख की नकदी लूटी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. अपराधी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी के डीवीआर को भी चुरा ले गए.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular