Featured

मोतिहारी में वार्ड सदस्य के घर डकैती, 50 हजार रुपए नगद सहित तीन लाख रुपए की संपत्ति ले गए।

मोतिहारी: मोतिहारी में वार्ड सदस्य पिंकी कुमारी के घर डकैती हुई है। घटना घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर की है। बताया जा रहा है कि बीती रात 15 से 20 की संख्या में आए डकैत 50 हजार रुपए नगद सहित करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति ले गए। डकैती के दौरान महिला वार्ड सदस्य के साथ मारपीट भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही सिकरहना एसडीपीओ सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले 21 अप्रैल को डकैतों ने जाप नेता अभिजीत सिंह के घर को निशाना बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *