Featured

दरभंगा : दरभंगा में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:दिवाली की छुट्टी में आया था घर, स्कूल में टिफिन पैक करने का करता था काम

दरभंगा में गौसा घाट मंथ मुख्य सड़क किनारे मधुबनी के सकरी के वार्ड-15 निवासी रामसेवक यादव के 23 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार का शव मिला है। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। डीएमसीएच में युवक के लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की मां शीला देवी ने बताया कि मेरा बेटा रौशन बुधवार दोपहर दीपावली की छुट्टी में अपने घर कारीगर की बाइक लेकर आया था। कारीगर का फोन आया और वो लगभग 3:00 बजे चला गया। वह बोल रहा था कि छठ में इस बार छुट्टी देगा तब भी नहीं आएंगे।

मृतक की मां का कहना है कि बेटा पिछले दो महीने से एक निजी स्कूलों में टिफिन पैक करने का काम करता था। वहां खाना बनाने वाले कारीगर से लगातार इसकी बात हो रही थी। उसी ने इसे बुलाया। अगली सुबह युवक का शव मठ में पड़ा हुआ मिला।

जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा

मृतक की चाची गीता देवी ने बताया कि हत्या की गई है। इसमें कारीगर का ही हाथ है। कारीगर ने ही हत्या कर उसके शव को फेंक दिया है। मृतक की नानी व अन्य परिजनों का भी यही कहना है कि रौशन की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई उसकी हत्या की गई है।

मधुबनी जिला के सकरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृश्यया सड़क हादसा प्रतीत होता है। जांच के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *