Featured

दरभंगा : कृषि विज्ञान केंद्र में आज और कल संगोष्ठी:वैज्ञानिक किसानों के साथ करेंगे संवाद, फसलों के प्रति जागरूकता फैलाना उद्धेश्य

वैज्ञानिकों के साथ किसान कर सकेंगे बातचीत

दरभंगा में कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले परिसर में जिला उद्यान कार्यालय दरभंगा के वित्तीय सहायता से दो दिवसीय उद्यानिकी फसलों पर किसान संगोष्ठी का आयोजन होगा। आज और कल कार्यक्रम होगा। वैज्ञानिक किसानों के साथ विचार-विमर्श और संवाद करेंगे।

दरभंगा के किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दरभंगा में उद्यानिकी फसलों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनसे जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक रूप से निराकरण करना है। इसी विषय पर दो दिन तक चर्चा किसान और वैज्ञानिकों के बीच होगी।

4 बजे तक होगा कार्यक्रम

कृषि विज्ञान केंद्र दरभंगा के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर ने बताया कि कृषक इस संगोष्ठी में सम्मिलित होकर वैज्ञानिकों के विचार से खुद को लाभान्वित कर सकते हैं। संगोष्ठी का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। तैयारी पूरी कर ली गई है।

संगोष्ठी में राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के निदेशक, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के निदेशक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निदेशक, प्रसार शिक्षा सह डीन परास्नातक शिक्षा और अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *