Featured

समस्तीपुर :गायिका कल्पना पटवारी की धुनों पर सजी महफिल:समस्तीपुर में बाबा थानेश्वर महोत्सव का अंतिम दिन, भोजपुरी भाषा को विशेष दर्जा की मांग

गायिका कल्पना पटवारी की धुनों पर सजी महफिल:समस्तीपुर में बाबा थानेश्वर महोत्सव का अंतिम दिन, भोजपुरी भाषा को विशेष दर्जा की मांग

बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव में गीत प्रस्तुत करती भोजपुरी कलाकार कल्पना पटवारी
समस्तीपुर में चार दिवसीय बाबा थानेश्वर महोत्सव रविवार रात भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में स्थानीय सांसद शांभवी समेत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भोजपुरी गायिका कल्पना ने महादेव की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान गायिका की प्रस्तुति देखने के लिए शहर के पटेल मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कल्पना पटवारी ने भोजपुरी भाषा को विशेष दर्जा मिलने को बात की।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देती हुई भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी।
भोजपुरी भाषा को मिले विशेष दर्जा

समस्तीपुर में प्रस्तुति को लेकर कल्पना पटवारी ने कहा कि यह बिहार में है। मुझे सबकुछ दिया है बिहार ने। उसी के साथ भोजपुरी भाषा को विशेष दर्जा मिलने की मांग की। उनका कहना है कि भोजपुरी अभी भी एक बोली है। जिसको एक दर्जा मिलनी चाहिए। जैसे आसामी भाषा को ध्रुपदी भाषा का दर्जा दिया गया है। उसके लिए प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की बात पर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री कारोबार है लेकिन सब कुछ गंवाकर या नहीं चल सकता।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शुरुआत से ही लोग झूम रहे उठे। लोगों ने ना ‘हमसे न भंगिया पिसाई हो गणेश के पापा’ गाना को खूब पसंद किया। मौके पर कथक नृत्य कलाकार लक्ष्मण की नृत्य ने दर्शकों को झूमा दिया.

कथक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
बाबा थानेश्वर स्थान को पर्यटक स्थल बनाने की मांग

कार्यक्रम समापन से पहले स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने समारोह को संबोधित किया। आयोजक द्वारा इस तरह के सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि अब लगातार इस तरह का कार्यक्रम हो इसके लिए वह हर संभव मदद को तैयार हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी कलाकार पहुंचे थे। समापन समारोह के मौके पर संसद के अलावा एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी एसडीओ दिलीप कुमार एएसपी संजय पांडे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने बाबा थानेश्वर स्थान मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की भी मांग रखी। जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कहा कि इस मुद्दे पर वह संसद से लेकर विधानसभा में बात रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *