Featured

मधुबनी : योजना बोर्ड में गड़बड़ी पर विधायक का विरोध:मधुबनी में लोगों ने कहा-आधी-अधूरी बनी है सड़क, हमें केवल गुमराह किया गया

मधुबनी में योजना बोर्ड में हुई तकनीकी भूल विधायक के लिए सिरदर्द बन गया। मामला, हरलाखी विधानसभा का हैस जहां के सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक सह सचेतक सुधांशु शेखर शनिवार को हरलाखी के मनोहरपुर में सीएम क्षेत्र विकास योजना से निर्मित सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

दरअसल, योजना बोर्ड में मनोहरपुर वार्ड नं-13 के कपिलदेव यादव के घर से सैनी दास के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण को अंकित किया गया था। लेकिन, सड़क का निर्माण बोर्ड में दिए गए स्थल तक नहीं होने का आरोप ग्रामीण लगा रहे थे।

हालांकि, बताया जा रहा है कि उक्त सड़क का निर्माण राशि और विभागीय प्रावधान के अनुसार ही कराया गया है, लेकिन, कुछ लोगों ने गलत ढंग से इस तकनीकी समस्या को लोगों के बीच परोस दिया। जिसके कारण गांव के लोग खासकर महिलाएं गुमराह हो गयी और विधायक का विरोध शुरू कर दिया।

हालांकि, विधायक सुधांशु शेखर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क का उद्घाटन किया और फिर ग्रामीणों के साथ बात की, पूछा ये विरोध करने का कोई तरीका है क्या? जो विभाग में प्रावधान है, उसके अनुसार ही कार्य हुआ है, अगर फिर भी दिक्कत है तो जांच कराए। जिसके बाद ग्रामीण भी विधायक से सहमत नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *