Featuredदरभंगा

एमएलएसएम पूर्व प्रधानाचार्य के घर से लाखों की चोरी।

दरभंगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम मोहल्ला में एमएलएसएम महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के बंद घर से नगद सहित लाखों के आभूषणों की चोरी

होने की का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। चोरों ने कमरे के बाहर से लेकर अंदर तक के सभी ताले को तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखें सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य प्रो.

विद्यानाथ झा ने बताया कि अपने पुत्र का ईलाज कराने हेतु 15 दिन पहले पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। वहां से लौटकर रविवार की देर शाम अपने घर पहुंचे। घर का ग्रिल खोलने के बाद परिसर के अंदर गए।

इस बीच मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया। तीन मंजिल मकान के अंदर एक भी कैमरा सुरक्षित नहीं बचा था, चोरों ने बारी-बारी से सभी कमरों के तालों को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। आलमारी, बक्सा, दीवान

आदि के लॉक को चोरों ने काट डाला है। घर के अंदर समान बिखड़े पड़े थे। बताया जाता है कि लगभग 20 लाख से अधिक के आभूषण और नगदी की चोरी हुई है। चोरी की घटना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर सभी कमरों के अंदर जाकर वीडियोग्राफी भी करवाया

है। वहीं आसपास के मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की है। मोहल्ले में एक भी सीसी कैमरा नहीं लगा पाया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच

की जा रही है। गली से जुड़े सड़क के चारों तरफ लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी बहु के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने रुपए का सोना-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *