Monday, April 20, 2026
Homeबेगूसराय : बेगूसराय पुलिस ने देसी शराब की भट्टी नष्ट की:1000 लीटर...

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस ने देसी शराब की भट्टी नष्ट की:1000 लीटर से अधिक देसी शराब बनाने के लिए रखा गया कच्चा सामग्री खराब किया

- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी के बाद शासन-प्रशासन शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद देसी-विदेशी शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। विदेशी शराब जहां ट्रकों में भर-भर कर लाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

वहीं, बेगूसराय जिले में बड़े पैमाने पर देसी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए इसका उद्भेदन भी कर रही है। शराब कारोबारी और शराब बनाने वाले पकड़े भी जा रहे है ।

- Advertisement -

बरामद कच्चा सामान
इसी कड़ी में एक बार फिर साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई ज्ञान टोल दियारा इलाके में की है। जहां की गंगा नदी किनारे झाड़ी में शराब बनाने के लिए तैयार किए गए देसी शराब की भट्टी एवं देसी शराब बनाने का कच्चा सामान नष्ट किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम
मौके पर से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। हालांकि तैयार शराब मात्र चार लीटर ही मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि देसी शराब बनाए जाने की गुप्त सूचना पर हम लोग पहुंचे। भट्टी एवं कच्चा सामग्री नष्ट किया गया है, कारोबारी की पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है जिले के गंगा के दियारा, बूढ़ी गंडक नदी के दियारा काबर परिक्षेत्र एवं बड़े बहियार क्षेत्र में सैकड़ों कारोबारी देसी शराब का अवैध तरीके से निर्माण कर रहे हैं। तैयार शराब को जिले के विभिन्न हिस्से ही नहीं, बल्कि नाव के सहारे रात के अंधेरे में अन्य जगहों पर भी भेजा जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular