दरभंगा में एक वृद्ध मंगलवार देर रात सड़क पर लेटा कुछ लोगों को मिला। लोगों ने उनसे बातचीत की। इस दौरान पता चला कि उनके परिजनों ने उन्हें सड़क पर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को DMCH में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
मामला सुरहाचट्टी हथौड़ी मुख्य सड़क पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के दरवाड़ा चौक के पास की है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने एक वृद्ध को नाजुक अवस्था में सड़क किनारे से उठाकर DMCH दरभंगा में भर्ती कराया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्ध व्यक्ति समस्तीपुर के मुरादपुर का रहने वाला श्याम सुंदर सिंह(60) है। जिसे उसके ही परिजनों ने बीती रात सड़क पर लाकर छोड़ दिया था। वृद्ध बैठने और चलने में असमर्थ है। इसकी वजह से सड़क किनारे वह लेटा रहा।
पैर काम नहीं करने की वजह से वृद्ध की हालत नाजुक
ग्रामीण रामप्रीत यादव ने बताया कि श्यामसुंदर सिंह, ग्रामीण इस रास्ते से जा रहे थे। तब उसने इसे पहचान लिया। लेकिन जब परिजनों से बात की गई तो उधर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। वहीं, ग्रामीणों से बातचीत के दौरान वृद्धा ने बताया कि उन्हें रात के 1 बजे सड़क पर छोड़कर परिजन चले गए। दाहिने पैर में गहरा जख्म होने के कारण वह चल नहीं सकते हैं।
पीड़ित ने नहीं की है शादी
पीड़ित 3 भाई है। इसमें से 2 भाई की शादी हो चुकी है। वहीं, पीड़ित ने शादी नहीं की है। इसकी वजह से उसे देखने वाला कोई नहीं है। वृद्ध की बातों को सुनने के बाद ग्रामीणों ने बहेड़ी थाना को इस घटना की सूचना दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बहेड़ी थाना से डायल 112 की पुलिस घंटों बाद दरबारा चौक पहुंची। पीड़ित वृद्धि को ऑटो में बैठकर इलाज के लिए DMCH भेज दिया गया। परिजनों को सूचना दी गई है। वृद्धि का रेस्क्यू करने पहुंची डायल 112 की टीम के सअनी मोहम्मद एजाज खान ने बताया कि वृद्धि की गंभीर स्थिति को देखकर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।




