बेगूसराय : बेगूसराय में सड़क हादसे तीन दोस्तों की गई जान, ट्रक ने कुचला, मचा हाहाकार
मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र का है. तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया. एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बेगूसराय में सड़क हादसे में तीन की मौत
बेगूसराय में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र बगराडीह की है. रविवार की देर रात को तीन दोस्त खाना खाकर सड़क पर घूमने निकले थे. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों दोस्त को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही फुलवरिया थाना शोकहारा -2 वार्ड नंबर 13 बगराडीह निवासी सिंघहो महतो के 24 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार की मौत हो गई. जबकि दो अन्य दो दोस्तों की मौत सदर अस्पताल मे इलाज की दौरान हो गई.
