समस्तीपुर : समस्तीपुर में पिकअप की ठोकर से मुजफ्फरपुर के युवक की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम
समस्तीपुर में पिकअप की ठोकर से मुजफ्फरपुर के युवक की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम समस्तीपुर में पिकअप की ठोकर से मुजफ्फरपुर के युवक की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग के कल्याणपुर चौक के पास रविवार की रात एक पिकअप से ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना के नरौली गांव निवासी गोपी भगत के 35 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि उक्त मृतक समस्तीपुर जिले के वारिसनगर में अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से मुजफ्फरपुर लौटने के क्रम में कल्याणपुर थाना के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप की चपेट में आ गया। जिसे आनन- फानन में इलाज के लिए स्थानीय एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से भी उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया। लेकिन, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर घटना के बाद फरार हो गया।
