Featuredप्रादेशिक

अधेड़ को बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी।

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पतला गांव निवासी मिथिलेश सिंह ( 50 ) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश सिंह देर शाम अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और मिथिलेश सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मिथिलेश को 5-6 गोली मारी है। मिथिलेश सिंह पेशे से किसान थे और गांव में रहकर किसानी करते थे।

गोली की आवद सुनते ही परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि मिथिलेश सिंह नीचे गिरे हैं। आनन-फानन में परिजन मिथिलेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महेशखूंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के परिजनों की माने तो गोतिया से पांच दिन पहले बच्चों में विवाद हुआ था। थाने में भी शिकायत की गई थी। रविवार को उन्ही लोगों ने गोली मारकर मिथिलेश की हत्या कर दी। इधर, पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *